स्वच्छता की पाठशाला का किया आयोजन ।

ब्रांड एम्बेसेडर ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी।

बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल की स्वच्छता टीम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे के निर्देशन में नगर के एलएफएस स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता की ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती नेहा गर्ग, स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया, स्कूल मैनेजमेंट स्टाफ, क्लास टीचर, ओम साई विजन टीम एवं बच्चे उपस्थित रहे। पाठशाला में स्वच्छता निरीक्षक श्री धनेलिया ने बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी। गीले एवं सूखे कचरे की जानकारी दी।

 श्रीमती नेहा गर्ग ने घरों से निकलने वाले कबाड़ को कैसे पुन: उपयोग किया जाए कि जानकारी दी और स्वयं के निवास पर कबाड़ से बनाए गए विभिन्न गमलों में पौधे लगाने के बारे में बताया और यह भी बताया कि ऐसी छोटी-छोटी चीजों का उपयोग कर आप अपने घर में भी रख सकते हैं। स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता जीपी भट्ट ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता को लेकर शाला के विद्यार्थियों को कई जानकारी दी और शाला प्रांगण और अपने घर को भी स्वच्छ रखने की भी अपील की है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली कि सभी अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखेंगे।

कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती नेहा गर्ग, स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया, ओम साई विजन टीम के लवीश परदेशी, आशीष गलफट, मयूर सोनटक्के, दीपक शर्मा, पवन पवार, पुनीत साहू, राम सोनी, अनिल पवार, तुषार यादव, शुभम सोनी, अभिलाष सोनी, विजय जायसवाल सहित स्कूल के वाइस प्रिंसपल संजय, जीपी भट्ट, श्वेता भट्ट, शेरीला संजय, अरूणा पाटनकर, रंजना सोनी, नीलेश वर्मा, दीपक, अनिरूद्ध जोशी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button