ओम आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का 8 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न।
हरिद्वार और नई दिल्ली के प्रमुख आयुर्वेद संस्थानों का किया अध्ययन।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल के द्वितीय वर्ष सत्र 2022-2023 के छात्र-छात्राएं 8 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर गुरुवार को वापस लौट आए। महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन तथा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का विस्तृत अध्ययन किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, अनुसंधान कार्यों और आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई। इस शैक्षणिक यात्रा की रूपरेखा महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी।
विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. उदय देशमुख और डॉ. शशिभूषण साहू भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।




