छात्र राजनीति में अब भी प्रभावशाली है 56 साल पुराना संगठन एनएसयूआई: जैद खान।
9 अप्रैल 1971 को इंदिरा गांधी ने किया था गठन। स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने जेएच कॉलेज में किया पौधारोपण।

बैतूल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस पर जेएच कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में संगठन की सक्रियता और छात्र राजनीति में उसकी भूमिका भी साफ नजर आई।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने बताया कि यह देश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आधिकारिक छात्र संगठन भी है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है और इसका इतिहास 50 वर्षों से अधिक पुराना है।
उन्होंने जानकारी दी कि संगठन की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद और केरल छात्र संघ को मिलाकर की गई थी। इसका उद्देश्य एक राष्ट्रीयवादी छात्र संगठन तैयार करना और छात्रों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना रहा है।
कार्यक्रम में निलेश धुर्वे, नितिन विश्वास, शेख फैजान, सुमित कोले, यश साहू, विकास महतो, रिजवान अहमद, विकास मेहरा, जुनैद खान, कुणाल पिपरदे और देवेश राने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने वृक्षारोपण में भाग लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प भी लिया।





