भोपाल से तख्त श्री हुजूर साहब तक निकली धार्मिक पदयात्रा।

भारत भारती में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत। पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर किया अभिनंदन।

बैतूल। भोपाल से तख्त श्री हुजूर साहब, नगर नांदेड़ महाराष्ट्र के लिए निकली धार्मिक पदयात्रा के दौरान भगवा पार्टी भारतीय गण वार्ता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सरदार रामस्वरूप सिंह खालसा का भारत भारती में भव्य स्वागत किया गया। यह पदयात्रा राष्ट्रीय हित, गौ माता की रक्षा, सनातन धर्म और देश की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने खालसा जी को माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, दीपक वर्मा और पवन राठौर ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। स्वागत के बाद खालसा जी के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुद्वारा पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हुए और जय घोष के साथ आगे बढ़े। यात्रा में डॉ. राकेश मालवीय, राजेंद्र तिवारी, दीपक वर्मा, सुनील तावरे, संतोष कुबड़े, ओम प्रकाश अतुलकर, शिव नामदेव, राजेश राय, राम वर्मा, सुमित मानकर, राहुल गडेकर, रमेश मालवीय, प्रदीप, संतोष राजूरकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने यात्रा की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button