राजेश सरियाम फिर बने मध्य प्रदेश प्रभारी।

ब्यूरो ने जताया भरोसा, दोबारा सौंपी जिम्मेदारी। आदिवासी और गरीबों के लिए लगातार कर रहे काम । निशुल्क कोचिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका।

बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बैतूल जिले के युवा समाजसेवी राजेश सरियाम को एक बार फिर मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से जिले में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

राजेश सरियाम लंबे समय से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ भी लगातार आवाज उठाई है। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए वे वर्षों से निशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित कर रहे हैं, जिससे कई युवाओं को लाभ मिला है।

सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। हाल ही में उन्होंने आदिवासी फोक स्टूडियो के माध्यम से आदिवासी युवक-युवतियों की कला को मंच प्रदान किया, जिससे उनकी प्रतिभा को प्रदेश और देश स्तर पर पहचान मिल रही है।

– सरकारी नौकरी ठुकराकर चुना समाजसेवा का रास्ता

राजेश सरियाम ने सरकारी नौकरी को ठुकराकर समाजसेवा का मार्ग चुना और विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। उनका मानना है कि आदिवासियों के नाम पर राजनीति तो बहुत होती है, लेकिन वास्तविक कार्य कम लोग करते हैं।

उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button