विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया चौपाटी निर्माण का निरीक्षण।

अधिकारियों को तय समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश। नवागत सीएमओ के साथ विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा।

बैतूल। शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार 3 अप्रैल को जमीनी स्तर पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम की गति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय भी मौजूद रहे, जिनके साथ नगर के विभिन्न निर्माण कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि शहर के विकास में देरी अब स्वीकार नहीं होगी और तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं।

– निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली उन्होंने कहा कि विकास कार्य कागजों तक सीमित न रहें, धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने चाहिए।

– चौपाटी निर्माण का लिया जायजा

शहर की चौपाटी पर चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। दुकानदारों ने निर्माण कार्य से जुड़ी अपनी दिक्कतें बताईं, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और कार्य व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़े।

– पानी संकट पर ली बैठक 

उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरवासियों को प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत में लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी और इसके लिए एक प्रभावी कार्य योजना तत्काल तैयार की जाए।

– भविष्य की योजना बनाने के निर्देश

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में पानी का संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए अभी से ठोस और दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। जल स्रोतों के संरक्षण, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और वितरण प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर के अन्य जरूरी कार्यों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर काम करें और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में रखें।

– शहर के समग्र विकास के लिए तत्पर विधायक

पूरे निरीक्षण और समीक्षा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक का फोकस साफ तौर पर शहर के समग्र विकास पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button