सोनाघाटी मंदिर में दीपों से जगमगाया परिसर, श्रद्धालुओं ने पितरों के नाम जलाए दीप।

विश्वशांति के लिए ब्रह्मकुमारी दीदियों ने दीप प्रज्वलित किए।

बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के सोनाघाटी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। रात 8 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा।

आयोजन से जुड़े पुरुषोत्तम (टिम्मू) गंगवानी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को अपने पितरों के निमित्त दीप प्रज्ज्वलित करने का अवसर दिया गया। श्रद्धालु स्वयं मंदिर पहुंचकर दीप जलाते रहे, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।विश्वशांति के लिए ब्रह्मकुमारी दीदियों ने भी दीप प्रज्वलित किए।

विश्व में बढ़ते तनाव और अस्थिरता के बीच आयोजन के दौरान विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई। पुरुषोत्तम (टिम्मू) गंगावानी ने भगवान हनुमान के समक्ष 51 दीप प्रज्ज्वलित कर शांति, सौहार्द्र और समस्त मानवता के कल्याण की कामना की।

वीडियो=

https://youtu.be/EwS7FS9-AjA?si=8a9_SO6K8Zumki08

 

आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रूप से विश्व शांति, आपसी प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासित, शांत और श्रद्धामय माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button