बस स्टैंड पर खड़ी बाइक पर रिवर्स बस चढ़ाने का आरोप, युवक ने थाने में की शिकायत।

बैतूल। बस स्टैंड के पीछे खड़ी बाइक को रिवर्स लेते समय बस से कुचलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महावीर वार्ड कम्पनी गार्डन निवासी 29 वर्षीय युवक ने थाना कोतवाली कोठी बाजार में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि उसकी बाइक क्रमांक एमपी 48 एमपी 7056 बस स्टैंड के पीछे खड़ी थी और वह बाइक के पास ही मौजूद था। इसी दौरान बस क्रमांक एमपी 48 जेडई 5994 को रिवर्स लिया गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। युवक का कहना है कि बस उसके सामने करीब 50 मीटर दूरी पर खड़ी थी और रिवर्स लेते समय बस उसकी बाइक पर चढ़ गई, जिससे उसे जान बचाने के लिए कूदना पड़ा।

आवेदन में बस चालक भगवन और दूसरे चालक शंकर का नाम बताते हुए आरोप लगाया गया है कि चालक नशे की हालत में था और घटना के बाद भी उसने कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button