सुभाष स्कूल में 7 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ।

महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कैंप में बच्चों ने सीखे योग, ट्रैफिक नियम और क्राफ्ट। पढ़ाई के साथ हुनर निखारने का मिला अवसर।

बैतूल। महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल एवं महावीर इंटरनेशनल सृजन बैतूल द्वारा आयोजित समर कैंप का शुभारंभ सुभाष स्कूल बैतूल में उत्साह और उमंग के साथ हुआ। यह शिविर 23 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 5वीं से 8वीं तक के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सह जिला शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्राध्यापक की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों और प्राध्यापकों का स्वागत किया गया। वीरा जूली और वीरा नीता ने समर कैंप की गतिविधियों और उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि वीरा रक्षा और वीरा आरजू ने बच्चों को कैंप का महत्व बताया। अंत में वीरा करुणा ने आभार व्यक्त किया।

पहले दिन बच्चों के लिए योग और प्राणायाम कराया गया। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और डांस गतिविधि में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रैफिक ऑफिसर ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वीरा मुस्कान और वीरा हिमांशी ने वाटर दीया और क्राफ्ट सिखाया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। इसके बाद कराटे प्रशिक्षण भी दिया गया।

समापन पर वीरा जल्पा और वीरा श्वेता जैन ने बच्चों को भेल, शरबत और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर वीरा सरला तातेड, वीरा अंशु पगारिया, वीरा मंगला गोठी, वीरा अर्चना अग्रवाल सहित सभी वीरा सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए बताया कि आगामी दिनों में भी इसी तरह की प्रेरणादायी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button