हनुमान डोल में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव ।

बैतूल। हनुमान डोल में घने वनों के बीच स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में पूरे श्रद्धा भाव के साथ तीन अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
हनुमान डोल मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष राहुल (चिंटू) शर्मा की अध्यक्षता मे शैलेश गुबरेले के निवास पर हुई। बैठक में उपाध्यक्ष बृज किशोर (टीटू ) पांडे ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातः सात बजे से हवन पूजन एवं पूर्ण आहुति के उपरांत प्रातः दस बजे से भंडारा (प्रसादी) होगा जो देर शाम तक चलेगा। बैठक में हनुमान डोल परिसर में विभिन्न कार्यों को कराने के अलावा अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति पदाधिकारी धर्मेंद्र (गुड्डू ) गोठी, अमरीश (सोनू) शर्मा, शैलेश गुबरेले, अनिल दीक्षित, डॉ नितिन देशमुख , अजय दुबे,मनोज कोकाश, पुजारी विजेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित थे।




