कंचना बारस्कर बनीं युवा प्रभाग की चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष। परिषद पदाधिकारियों ने जताया विश्वास।

बैतूल। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के युवा प्रभाग में संगठन विस्तार करते हुए श्रीमती कंचना बारस्कर को चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम एवं युवा प्रभाग की सहमति से की गई है।
परिषद पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कंचना बारस्कर परिषद के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही परिषद के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सरयाम, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम, जिला अध्यक्ष आजाद सिंह इरपाचे सहित अन्य पदाधिकारियों की अनुशंसा का उल्लेख किया गया। पूर्व विधायक स्व. गजन सिंह कुमरे के सुपौत्र सुलभ कुमरे, श्रवण नर्रे, रोहित इवने तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल यादव के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंचना बारस्कर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और परिषद को सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button