सुधांशु महाराज के सान्निध्य में 9 से 12 अप्रैल तक बैतूल में होगा विराट भक्ति सत्संग।

कोरोना के कारण 2020 में स्थगित हुआ था कार्यक्रम।

बैतूल। विश्व जागृति मिशन बैतूल मंडल के तत्वावधान में सुधांशु महाराज के पावन सान्निध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2026 तक पुलिस ग्राउंड बैतूल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 वर्ष बाद आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में कोरोना के कारण सुधांशु महाराज का बैतूल आगमन और कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अप्रैल को शाम 4:30 बजे शुभारंभ होगा। 10 से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11:30 बजे तक तथा सायं 4:30 बजे से 7:00 बजे तक सत्संग एवं प्रवचन होंगे। 12 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे मंत्रदीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन सनातन संस्कृति जागरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 10 गुरुकुल एवं 108 संस्कार केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन समिति के डॉ. विनय सिंह चौहान, अशोक हिराणी, रमेश बारसकर एवं रमेश जगदेव ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर प्रवचन रूपी अमृतवर्षा का लाभ लें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button