चैत्र नवरात्र और रामनवमी पर घोघरा में होगी विशाल रामसत्ता, कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता।

बैतूल। चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन पर्व पर ग्राम घोघरा में विशाल रामसत्ता, कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से 27 मार्च तक ताप्ती घोघरा घाट तीर्थ स्थल, ग्राम पंचायत चौहटापोपटी, विकासखंड भीमपुर में आयोजित होगी। आयोजन के दौरान रामनवमी मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के धर्मप्रेमी एवं व्यापारी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताएं डे-नाइट प्रारूप में रात 10 बजे से खेली जाएंगी। रामसत्ता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21001 रुपये, द्वितीय 15001 रुपये, तृतीय 11001 रुपये, चतुर्थ 9001 रुपये, पंचम 7001 रुपये, षष्ठम 5001 रुपये और सप्तम 4001 रुपये रखा गया है। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11001 रुपये, द्वितीय 7001 रुपये, तृतीय 5001 रुपये और चतुर्थ 3001 रुपये रहेगा। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार 11001 रुपये, द्वितीय 7001 रुपये, तृतीय 5001 रुपये और चतुर्थ 3001 रुपये रखा गया है।

रामसत्ता प्रतियोगिता की एंट्री फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि प्रातः 4 बजे के बाद 1000 रुपये लेट फीस लागू होगी। आयोजन में पंच कमेटी और ग्राम स्तर के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल हैं, जिनमें किशोरी पटेल, भीन्यु पटेल, चिरोगी पटेल, सावकराम बारस्कर, सुभाष धुर्वे (सरपंच उत्त्ती), मनाराम धुर्वे (सरपंच गहाणार), आसाय बाई, चिरौंजी कासदे (सरपंच कुनखेड़ी), साहेबलाल धुर्वे (सरपंच निशाना), केसरी यादव, श्यामजी यादव, संदीप यादव, कुलदीप पटेल, बंटी सिरसाम, दीना उइके, रानू देशमुख सहित समस्त ग्राम नांदा के सदस्य शामिल हैं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में रामकिशन मर्सकोले, वीर धुर्वे, सोनू उइके, गणेश धुर्वे, सुदेश उइके, धारासिंग धुर्वे, नवल मर्सकोले, बलवंत उइके, मनेश बारस्कर, सुनेश बारस्कर, बाला डिकारे, कृष्णा डिकारे सहित घोघरा, चोहटा और पोपटी के ग्रामीण सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button