रंगों और उत्साह के बीच हुआ कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिलाओं का होली मिलन समारोह।
गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, प्रतियोगिताओं में महिलाओं व बच्चों ने लिया हिस्सा।

बैतूल। कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिलाओं का होली मिलन समारोह विगत 7 मार्च को टिकारी में रंगों और खुशियों के बीच उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती लता वर्मा और टिकारी इकाई अध्यक्ष श्रीमती कंचन वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।




