आयुक्त नगरीय प्रशासन ने बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण।

रहवासियों से की चर्चा, 15 दिन में कचरा हटाने और स्थाई समाधान के दिए निर्देश।विधायक की शिकायत पर आयुक्त नगरीय प्रशासन ने ट्रेचिंग ग्राउंड की निरीक्षण कर की जांच।

 

 

बैतूल। 21 फरवरी 2026

विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल की शिकायत पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने शनिवार को बैतूल के गौठाना क्षेत्र स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रेचिंग ग्राउंड की शिकायत की जांच की और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के संकलन एवं पुनर्चक्रण से संबंधित निर्धारित योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निरीक्षण करते हुए स्थानीय रहवासियों से आत्मीय चर्चा भी की।

 

रहवासियों द्वारा बदबू की समस्या बताने पर आयुक्त श्री भोंडवे ने नगरपालिका को ट्रेचिंग ग्राउंड में बायो-ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए, ताकि तात्कालिक रूप से दुर्गंध की समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने वायु प्रदूषण, आवारा कुत्तों की समस्या तथा अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया, जिस पर आयुक्त ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही

 

निरीक्षण के बाद कलेक्टर निवास पर विधायक श्री खंडेलवाल ने आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भोंडवे के साथ ट्रेचिंग ग्राउंड के सम्बन्ध में चर्चा की। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि शिकायतों पर कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल के स्थानीय रहवासियों की समस्या पर आश्वस्त किया कि 3 से 4 दिन में ट्रेंचिंग ग्राउंड से दुर्गंध की समस्या का समाधान करने और 15 दिन के अंदर कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आवारा कुत्तों और मवेशियों पर भी अंकुश लगाया जाएगा। वहीं भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए स्थाई समाधान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगरीय प्रशासन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button