विनोबा नगर शिव मंदिर में योग शिविर का समापन, 365 दिन निःशुल्क कक्षा की घोषणा।

बैतूल। विनोबा नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर नियमित निःशुल्क योग कक्षा संचालित करने की घोषणा की गई। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी द्वारा द्वितीय योग कक्षा का शुभारंभ किया गया, जो अब से आर डी साहू के निवास पर 365 दिन निःशुल्क संचालित होगी।
कार्यक्रम में शिव शिवांश समिति के अध्यक्ष मनोज अहूजा, आनंद राठौर, मनीष धोटे और प्रशांत राजपूत सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी योग साधक, गुरु भाई-बहन उपस्थित रहे। दिव्या प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सालय की दर्शना चौरे, आरोग्यम वेलनेस सेंटर के वीडी पुष्पेंद्र अरोरा, योग गुरु सुनील कुबडे, विनोद परिहार और हितेश पटेल का विशेष सहयोग रहा।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी संतोष तोमर ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश जैन, जुही दिलीप रावत और अनहद अकैडमी से जुड़े सदस्यों की भी सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समन्वय का संदेश दिया।




