निवेदिता(ऋतु) संग गीतेश आज होंगे परिणयबद्ध

बैतूल (यश इलेक्ट्रानिक्स)। नगर के विकास नगर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैतूल नगर संघचालक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में केशियर संजय स्व.श्रवणकुमार घिडोडे की बड़ी सुपुत्री बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत् सौ.कां.निवेदिता(ऋतु) घिडोडे का शुभ विवाह आज शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को जिले के सेहरा निवासी लक्ष्मण लिल्होरे के सुपुत्र व भोपाल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के एमडी एवं सीईओ चि.गीतेश लिल्होरे के साथ सम्पन्न होने जा रहा है।
विदित हो कि सौ.कां.निवेदिता(ऋतु) संग चि.गीतेश का शुभ विवाह एवं आशीर्वाद समारोह ग्रीन पार्क होटल एंड मैरिज गार्डन (तितली चौराहे से नागपुर मार्ग की ओर फोरलेन, बडोरा, बैतूल) पर आज शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को सायं 7 बजे सम्पन्न होने जा रहा है।
परिणय बंधन में बंधने जा रहे सौ.कां.निवेदिता(ऋतु) संग चि.गीतेश को सामाजिक बंधुओं, रिश्तेदारों, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों सहित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बैतूल के विनोबा वार्ड स्थित यश इलेक्ट्रानिक्स परिवार भी नवयुगल सौ.कां.निवेदिता(ऋतु) संग चि.गीतेश को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना करता है।




