महापूजा महोत्सव में दिखी कोरकू समाज की सांस्कृतिक पहचान 

शिवाजी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ जिला स्तरीय महा महोत्सव

महा पूजा से प्रारंभ होते हैं समाज के सभी शुभ कार्य

भवन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने की 20-20 लाख रुपये की घोषणा

बैतूल। कोरकू आदिवासी समाज का पारंपरिक महा महोत्सव महा पूजा शिवाजी ऑडिटोरियम बैतूल में विधि-विधान एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में जिले सहित बाहर जिलों से समाजजन, भुमका गण, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। महा पूजा कार्यक्रम में नागपुर से आमंत्रित प्रसिद्ध गायिका कोमल निनावे की विशेष उपस्थिति रही। कोमल निनावे ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। 

समाज के बंडू लिखितकर ने बताया कि कोरकू आदिवासी समाज में महा पूजा का विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व है। समाज में किसी भी शुभ कार्य, विवाह एवं संस्कारों की शुरुआत महा पूजा के पश्चात ही की जाती है। इस अवसर पर समाज की परंपरागत झाग काटने की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैसदेही महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक मेलघाट प्रभुदास भिलावेकर, कार्यक्रम अध्यक्ष झामसिंह बारस्कर, श्रीमती डॉ. कृष्णा मौसिक मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष सहित भुमका गण, सरपंच संघ अध्यक्ष भैसदेही, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं समाज के सभी जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

– भवन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने की 20-20 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं विधायक भैसदेही महेंद्र सिंह चौहान द्वारा कोरकू समाज भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने समाज के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता बताते हुए भूमि चयन के लिए जमीन देखने की बात कही।

आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैसदेही महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक मेलघाट प्रभुदास भिलावेकर, कार्यक्रम अध्यक्ष झामसिंह बारस्कर, नागपुर से पधारी गायिका कोमल निनावे, भुमका गण, जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ मान्यजन, जिले एवं बाहरी जिलों से आए सभी अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button