अवनी विहार में विराजे नर्मदेश्वर महादेव
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

बैतूल। अवनी विहार बडोरा में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ 6 फरवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
महोत्सव का समापन 8 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, इंद्रपाल पांडे, कोठी बाजार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के समिति प्रमुख बलवीर मालवी की उपस्थिति रही।
संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान पंडित अनुराग मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान अवनी विहार क्षेत्र का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान सोनारे ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




