बेटी के जन्मदिवस पर अतुलकर परिवार ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी को भेंट किया वाटर कूलर
मरीजों को गर्मी में मिलेगी राहत

बैतूल। बेटी आर्या के जन्मदिवस के अवसर पर स्व. जगन्नाथ अतुलकर की स्मृति में अतुलकर परिवार द्वारा जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी में मरीजों की सुविधा हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में यह वाटर कूलर स्थापित किया गया।
इस अवसर पर दादी श्रीमती उमादेवी, आर्या के पिता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन अतुलकर तथा माता श्रीमती रश्मि अतुलकर द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। संस्था प्रभारी डॉक्टर रीना चौकीकर ने अतुलकर परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भेंट चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मरीजों को ठंडा पानी पीने के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर ने भी अतुलकर परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आर्या को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




