विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 217 महिलाओं का हुआ परीक्षण

देड़पानी में 107 और बारामाचा में 110 महिलाओं की जांच, 15 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण


सिर चक्कर, कमर दर्द, अनियमित माहवारी और एनीमिया की शिकायतें सामने आईं
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही से दवाइयां उपलब्ध, स्वास्थ्य अमले ने दिया सहयोग
बैतूल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदीपन संस्था बैतूल द्वारा सुजलॉन फाउंडेशन पुणे के सहयोग से ग्राम देड़पानी और बारामाचा में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देड़पानी और खामला पंचायत के सहयोग से प्रदीपन की डायरेक्टर श्रीमती रेखा गुजरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
ग्राम देड़पानी में 107 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण महिला चिकित्सक डाक्टर सुषमा सोनी द्वारा किया गया, जिसमें 15 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच शामिल रही। वहीं ग्राम बारामाचा में 110 मरीजों की जांच डाक्टर वसीम खान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही द्वारा की गई तथा शिविर में उपलब्ध दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में महिलाओं का बीपी और शुगर परीक्षण भी किया गया।
जांच के दौरान अधिकतर महिलाओं में सिर चक्कर आना, कमर दर्द, माहवारी में अनियमितता, वेजाइना में खुजली, बवासीर, शुगर, चर्म रोग तथा आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी की कमी पाई गई। सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही से दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से मानूं पान्से सेक्टर सुपरवाइजर, शांति चौहान एएनएम एवं बाय वार्ड सुम्यक की सेवाएं उपलब्ध रहीं। संस्था ने स्वास्थ्य विभाग भैंसदेही का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन में सुजलॉन फाउंडेशन के सीनियर इंजिनियर महेश कौशिक, सुशांत कुमार नायक, क्वालिटी एश्योरेंस अंकित कुमार, एएम विकेश इंगले, इंजिनियर सहित प्रदीपन के कार्डिनेटर सुनील कुमार, कार्यकर्ता पूनम अतुलकर, विशाल आर्य, रवि शंकर चंवारे, अल्का नागले, ज्योति बाग्वे और ममता पुकारे का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button