सुशासन सप्ताह के शिविरों में पहुंची जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े, ग्रामिणों की सुनीं समस्याएं 

देवडोंगरी और जोगीखेडा के शिविरों में हुआ समस्याओं का निराकरण 

बैतूल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के विशेष शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत पंचदार के ग्राम देवडोंगरी तथा ग्राम पंचायत दाबका के ग्राम जोगीखेडा में आयोजित शिविरों में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े शामिल हुईं। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामिणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारीयों से अनुरोध किया।

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रशासन के अधिकारियों को सीधे गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गांव गांव में शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिल रही है, पहले पंचायत स्तर पर शिविर लगने से दूरस्थ गांवों के लोग नहीं पहुंच पाते थे, जिसके कारण कई समस्याओं का निराकरण अधूरा रह जाता था। शिविर में महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखकर प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान शिविर में रमेश गव्हाड़े, दिनेश उइके, ग्राम पंचायत सचिव तथा नोडल प्रभारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से सुशासन सप्ताह के उद्देश्य के अनुरूप हर शिकायत का गंभीरता से निराकरण करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button