सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ओम मोटर्स में गूंजे देशभक्ति के नारे
कृषक बंधुओं ने एकता के प्रतीक लौहपुरुष को किया याद, हुआ प्रसादी वितरण

बैतूल। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को खेड़ी रोड करबला के पास स्थित ओम मोटर्स फार्म ट्रैक्टर शोरूम में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक दिनेश मस्की ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनक मवासे, योगेश धुर्वे, केपी भूमरकर, बीएल मासोदकर, लोकेश पाटिल, सतीश उइके, सुधाकर विश्वकर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, परमा इवने, दीनू यादव, रामाधार यादव, लक्ष्मीकांत मस्की, रेखा गावंडे, निकिता धोटे, युवराज गीद, पवन दरवाई, मनोज सोनी, रितेश, दिलीप और गुलाब पाटिल सहित बड़ी संख्या में कृषक गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर ओम मोटर्स परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन का उद्देश्य किसानों और युवाओं में सरदार पटेल के योगदान को याद कर राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प की भावना को सशक्त बनाना रहा।





