कांग्रेस को मजबूत करने में जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका, सेक्टर और बूथ प्रभारी भी होंगे नियुक्त: निलय डागा
जिला समन्वय समिति की बैठक में हर बूथ तक कांग्रेस को पहुंचाने का लिया संकल्प

बैतूल। जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 23 अक्टूबर को गंज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक रणनीति का बड़ा खाका तैयार किया गया। नव नियुक्त जिला प्रभारी और जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से पुनर्जीवित कर कांग्रेस को जनता से जोड़ना ही 2028 की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि हमने बूथ सशक्तिकरण अभियान से शानदार परिणाम देखे हैं। बैतूल कांग्रेस भी उसी मॉडल पर आगे बढ़ेगी।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और सेक्टर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दूसरे सत्र में विस्तृत चर्चा के दौरान कांग्रेस की संगठनात्मक संरचना को बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक सशक्त बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में स्वागत उद्बोधन के साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने में जिला प्रभारी की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने बताया कि अभी हमने मंडलम और बूथ प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, अब जल्द ही सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी की भी घोषणा की जाएगी, ताकि हर स्तर पर संगठन सक्रिय रहे।
– जनता की आवाज़ बनना ही विपक्ष की असली भूमिका
बैठक के विशेष सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि विपक्ष की असली भूमिका जनता की आवाज़ बनना है। आज जब सत्ताधारी दल जनता से कट रहा है, तब कांग्रेस को गाँव-गाँव में जाकर संवाद स्थापित करना होगा। जनता आज भी भरोसा कांग्रेस पर ही करती है, बस हमें उस भरोसे को फिर से जगाना है।।कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस बैठक को ऐतिहासिक बना दिया।
– जनसंपर्क को नई दिशा देगा राष्ट्र व्यापी हस्ताक्षर अभियान
बैठक में कांग्रेस संगठन के आगामी राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रभारी सुनील उइके ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के जनसंपर्क को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिससे जनता की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचे। साथ ही हर मतदान केंद्र पर बीएलए की नियुक्ति कर कांग्रेस के बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मज़बूत करने के साथ ही जनता के मुद्दों को भी प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का कार्य करेंगे।
– बैठक में यह रहे मौजूद
कांगेेस जिला प्रभारी सुनील उइके, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा पूर्व विधायक, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, बैतूल प्रभारी गोविंद शर्मा, घोडाडोंगरी प्रभारी हर्षवर्धन बघेल, मुलताई प्रभारी आनंद राजपूत, आमला प्रभारी राजीक अली, भैंसदेही प्रभारी गोविंद व्यास, पूर्व विधायक पी.आर. बोडखे, ब्रम्हा भलावी, धरमूसिंह सिरसाम, पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धिक पटेल, मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेन्द्राम, महामंत्री लोकेश पगारिया, जिले से घोडाडोंगरी प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, बैतूल प्रभारी सुभाष देशमुख, प्रदेश प्रतिनिधी समीर खान तिरूपती ऐरूल, नत्थू पोटे, संजय यादव, मनोज आर्य, मनोज मालवे, कांगेस प्रत्याशी राहुल उइके, नवनीत मालवीय, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, आई.टी.सेल जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष जैद खान, अरविन्द पटेल, हर्षवर्धन धोटे, नेकराम यादव, प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्ष में महेन्द्र भारती, नारायण धोटे, कमल नागले, पंजाब आहके, यु.कां. जिलाध्यक्ष विजय पारधी, राहुल छत्रपाल, महेश थोटेकर, पंजाब आहके, जगदीश गोचरे, आबीद खान, मोनू वाघ, हेमंत पगारिया, डॉ. रमेश काकोडिया, सोनू खनूजा, पिन्टीश नागले, सुरेश पंडेया, पंचायती राज के संयोजक ब्रज पांडे, संगठन महामंत्री स्पेंसरलाल, रवि त्रिपाठी, हितेश निरापुरे, सोनू जैसवाल, राहुल पटेल, भूपेन्द्र आर्य, अनिल भूसारी, सुरका सिंह, दिनेश दवंडे, सुनिल जेधे, करण प्रजापति, रूपेश आर्य, रामा काकोडिया, मोनू बडोनिया, प्रशांत राजपूत, सुभाष उइके, धन्नू उइके, राजेश धुर्वे, मंशूलाल उइके, देवराव पटेल, रूपसिंह ठाकुर, विजय आर्य, नरेन्द्र मिश्रा, रानू ठाकुर, प्रदीप नागले, डॉ. प्रामेद खाण्डवे, प्रकाश कनाठे, तरूण मानकर, महेन्द्र पंडोले, राजा सोनी, गोलू सोनी, अजय सोलंकी, सिराज पठान, रतन स्वरूम, बटेश्वर भारती, विजय उपराले, जिन्दू गायकवाड, राजेष सुरे, छन्नू बेले, लखन नागले, किषोर चौहान, मनोज पंडित, विक्की सिंह, चुन्नी यादव, निरज राठौर, सर्फरास खान, राफेबक्स, बंडू कुम्भारे, सुभाष पंवार, वकीउल हसन, अनुप जैसवाल, आलोक राय, अर्जुन वामनकर, नेहरू सिंह, गणेष भरतपुरे, पप्पू गुप्ता, राजकुार मर्सकोले सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





