सेवानिवृत्त हुए शाखा प्रबंधक जेके जैन, 42 वर्षों की सेवा को साथियों ने किया सलाम

भावुक पलों का साक्षी बना सम्मान समारोह, पूर्व अध्यक्ष सहित स्टाफ और ग्राहकों ने जताया स्नेह

बैतूल। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अनुभवी एवं समर्पित शाखा प्रबंधक जेके जैन के सेवानिवृत्ति अवसर पर बैंक परिसर में एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक स्टाफ, अधिकारी, ग्राहकगण और परिजनों की उपस्थिति में जेके जैन के 42 वर्षों के समर्पणपूर्ण सेवा काल का स्मरण किया गया और उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष विनय भावसार ने जेके जैन के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन ने अपनी कार्यशैली, विनम्रता और अनुशासन से बैंकिंग सेवा में एक आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 42 वर्षों का कार्यकाल एक प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

पूर्व उपाध्यक्ष गोवर्धन राने ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेके जैन का जीवन अनुकरणीय रहा है। उन्होंने हर चुनौती को सहजता से स्वीकार कर सदा समाधानमुखी सोच के साथ कार्य किया। आरके शुक्ला ने उन्हें बैंक का मजबूत स्तंभ बताया, वहीं आरके गोयल ने कहा कि उनके जैसे कर्मठ अधिकारी के योगदान को शब्दों में समेटना कठिन है। त्रिलोक वर्मा ने कहा कि जेके जैन बैंक और ग्राहकों के बीच एक मजबूत पुल की तरह हमेशा खड़े रहे। सीईओ नीता निगम ने उन्हें बैंक परिवार का गौरव बताया।

– शाल और श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

अतिथियों मे प्रवीण वर्मा, सतीश साबले, राहुल उच्चसरे, अभय धकाते और अभिषेक पटेल उपस्थित रहें.। समस्त कार्यक्रम का संचालन रितेश श्रीवास द्वारा किया गया.बैंक ग्राहकों की ओर से गुणवंत बिजवे, मुरलीधर नायर, राजेश दुबे, सतीश साहू, बिरजू प्रजापति, टीटी मंदरे, केके दुबे, विक्की, अभिषेक बाथरी ने भी जैन को भावभीनी विदाई दी। बैंक स्टाफ से रितेश श्रीवास, अनेक राव, राणे, रश्मि कमविस्दार, शीतल ढोके, रमेश पंडाग्रे और दुर्गेश आर्य ने शाल, श्रीफल और उपहार भेंट किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जेके जैन के परिवार से पत्नी मंजू जैन, भाई सुनील जैन, पुत्र राहुल जैन, पुत्रवधू अनुप्रिया जैन, भतीजा सारांश जैन, बहन कमलेश दुबे, बहनोई देवेंद्र दुबे, सुधाकर बारस्कर, शर्मिला बारस्कर, रेखा देशमुख और संगीता बिसोने की गरिमामयी उपस्थिति रही।

– 2009 से 2025 तक रहे शाखा प्रबंधक

अपने विदाई भाषण में जेके जैन ने कहा कि 42 वर्षों की सेवा यात्रा में अनेक पड़ाव आए, लेकिन साथियों का साथ हर पल मिला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आठ वर्ष अपेक्स बैंक के अंतर्गत इंजीनियर के रूप में सात जिलों में कार्य किया, जिसके बाद 1991 से 2009 तक बैतूल जिला सहकारी बैंक में सिविल कंस्ट्रक्शन इंजीनियर के रूप में कार्य करते हुए अनेक निर्माण कार्य कराए गए। वर्ष 2009 से 2025 तक शाखा प्रबंधक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने रितेश श्रीवास के 15 वर्षों के साथ को विशेष रूप से याद करते हुए कहा कि यह साथ अत्यंत महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय रहेगा। इस समारोह में वातावरण भावुक भी रहा और उत्साहपूर्ण भी। एक समर्पित अधिकारी को जिस गरिमा और आत्मीयता के साथ विदाई दी गई, वह उनके व्यक्तित्व और योगदान की सच्ची पहचान थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button