Congress appointed in-charges in all five assembly constituencies of the district.:जिले की पांचों विधानसभा में कांग्रेस ने बनाए प्रभारी

बैतूल। एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने जिले की पांचों विधानसभा और उनके अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा द्वारा यह नियुक्तियां बीएलए की नियुक्ति, मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोट चोर गद्दी छोड़ो राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस के जीएसटी स्लैब की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा मंडलम व सेक्टर कमेटियों के अपडेटेशन के लिए की गई हैं।

विधानसभा स्तर पर नियुक्त प्रभारीयों में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव *समीर खान को आमला विधानसभा*, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष *लवलेश बब्बा राठौर को घोड़ाडोंगरी विधानसभा*,लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी *रामू टेकाम को मुलताई विधानसभा प्रभारी* , पिछड़ा वर्ग कांग्रेस विभाग के जिलाध्यक्ष *नारायणराव धोटे को भैंसदेही विधानसभा* और ब्लॉक कांग्रेस आमला के पूर्व *अध्यक्ष सुभाष देशमुख को बैतूल* विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में जिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक और उपब्लॉक स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें मुलताई ब्लॉक के लिए सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, दुनावा ब्लॉक में प्रदीप कोकाटे, मासोद ब्लॉक मे प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि तिरुपति एरलू, पट्टन ब्लॉक में विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, बोरदेही में पार्षद महेंद्र भारती, आमला ब्लाक में जनपद सदस्य नारायण सरले, सारनी में हर्षवर्धन धोटे, सारनी ग्रामीण में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष अशोक राठौर, चोपना उपब्लॉक में युवा नेता शांतनु तिवारी, पाढर उपब्लॉक में महामंत्री लोकेश पगारिया, घोड़ाडोंगरी में जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे, शाहपुर में पूर्व पार्षद सुभाष पांडे, भौरा में सुरेंद्र सिंह राजपूत घोड़ाडोंगरी, चिचोली में सुरेंद्र सिंह चंदेल, चिचोली ग्रामीण में भाऊराव धोटे, भीमपुर में सुभाष यादव, दामजीपुरा में संतोष बटनु पटेल, भैंसदेही में डॉ. प्रमोद खाण्डवे, हिड़ली में गजेन्द्र खलतकर, बैतूल शहर में विनय शंकर पाठक, बैतूल ग्रामीण में राहुल पटेल और आठनेर में धर्मराज महाले को प्रभारी बनाया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने सभी प्रभारीयों से आग्रह किया है कि वे प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को स्थानीय ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों, विधानसभा प्रत्याशियों, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण सफलता प्रदान करें और अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button