Praveen Dataram honored with Atal Bihari Award: प्रवीण दाताराम अटलबिहारी सम्मान से हुए विभूषित 

संगठन को समर्पित की सम्मान की राशि 

बैतूल। गत दिवस रवींद्र भवन, भोपाल में साहित्य अकादमी का अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। इस अलंकरण समारोह में बैतूल के प्रवीण दाताराम गुगनानी की पुस्तक स्वप्न ही तो है कविता के लिए प्रवीण गुगनानी को भी सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि साहित्य अकादमी द्वारा जो अटलबिहारी वाजपेयी सम्मान दिया जाता है उसके अंतर्गत एक लाख की राशि एवं एक ताम्रपत्र रचनाकार को प्रदान किए जाते हैं।

स्मरण रहे कि प्रवीण दाताराम ने स्वयं को प्राप्त सम्मान की यह धनराशि अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के ग्वालियर में निर्माणाधीन भवन हेतु संगठन को सादर समर्पित कर दी है। प्रवीण जी की अब तक आठ पुस्तकें आ चुकी हैं जिसमें छः स्वलिखित हैं एवं दो पुस्तकों का संपादन उन्होंने किया है। नौवी पुस्तक के रूप में आपका एक उपन्यास बेसुआ भी प्रकाशित हो चुका है जिसका विमोचन अभी बाकी है। यह उपन्यास अंग्रेज़ों द्वारा भारत से ग़ुलाम के रूप में भेजे गए गिरमिटिया मजदूरों की कथा व्यथा पर केंद्रित है। इस उपन्यास की भूमिका फिजी के उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बिमानप्रसाद जी ने लिखी है। प्रवीण दाताराम ने इस सम्मान हेतु साहित्य अकादमी का एवं निदेशक विकास दवे सहित समूचे निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button