Statue of lord Buddha installed: बुद्ध का धम्म समस्त मानवता के लिए कल्याणकारी: नामदेव नागले

त्रिगुणी वैसाख पूर्णिमा पर ग्राम धारणी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

बैतूल। त्रिगुणी वैसाख पूर्णिमा के अवसर पर मुलताई तहसील के ग्राम धारणी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बुद्ध का धम्म समस्त मानव एवं समस्त जीवों के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के नियमों का पालन करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रो.डॉ. सुखदेव डोंगरे ने अपने संबोधन में भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए पंचशील और अष्टांगिक मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सिद्धांतों को अपनाने से जीवन में शांति, करुणा और समता का संचार होता है।

विशेष अतिथि के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के जिला उपाध्यक्ष आयु काशीनाथ वाघमारे, जिला सचिव आयु वर्षा नागले, आयु एसआर भुमरकर, आयु बीआर भुमरकर और आयु जाउरकर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आए बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध जयंती पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एसआर कापसे ने किया, जिन्होंने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button