सक्षम संस्था बैतूल कल 2 मई को मनाएगी सूरदास जयंती, गंज में होगा मैं नहीं माखन खायो कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। दृष्टिबाधित और दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा स्रोत माने जाने वाले महान भक्त कवि गोस्वामी सूरदासजी की जयंती के उपलक्ष्य में सक्षम संस्था बैतूल द्वारा कल शुक्रवार, 2 मई को शाम 7 से 8 बजे तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शीर्षक मैं नहीं माखन खायो रखा गया है, जिसमें सूरदासजी की काव्य रचनाओं और जीवन से जुड़ी प्रेरणाएं प्रस्तुत की जाएंगी। यह आयोजन माधव साख सहकारी समिति, अग्रवाल शॉपिंग मॉल के सामने, बैतूलगंज में होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रवीण दाताराम मौजूद रहेंगे, जो सूरदासजी के जीवन दर्शन और दिव्यांगों के लिए उनकी प्रेरणात्मक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में दृष्टिहीन कल्याण संघ बैतूल के अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और महासचिव रूपेश मानेकर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत श्रीवास्तव करेंगे।




