भीषण हादसा: बाइक भिड़ंत में पिता पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में कुकरू खामला मार्ग पर लहास गांव के पास बुधवार रात दो बाइक की आपस में टक्कर होने से पिता –पुत्र सहित तीन लोगों की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को भैंसदेही के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासनेर के रविंद्र कास्देकर उम्र 28 साल अपने तीन वर्ष के पुत्र प्रियांशु कास्देकर और छोटू कास्देकर  साथ बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर  सुरेश गन्नू बारस्कर उम्र 30 साल निवासी हरिमऊ और मंगल काशीराम  आ रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इससे पिता पुत्र के साथ दूसरी बाइक पर सवार सुरेश की मौत हो गई।  और मंगल और छोटू घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भैंसदेही के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button