Kailash Azad became the sector president of Shri Bathri Sahu Samaj Athner: श्रीबाथरी साहू समाज आठनेर के सेक्टर अध्यक्ष बने कैलाश आजाद,bशादियों को कम खर्चीला बनाने और मृत्यु भोज समाप्त करने का लिया निर्णय

आठनेर। क्षेत्रीय श्रीबाथरी साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक श्रीराम मंदिर आठनेर में संपन्न हुई, जिसमें समाजसेवी कैलाश आजाद को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय श्रीबाथरी साहू समाज आठनेर सेक्टर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में सामाजिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें शादियों को कम खर्चीला बनाने और मृत्यु भोज समाप्त करने का निर्णय प्रमुख रहा।

समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्रीय श्रीबाथरी साहू समाज के अध्यक्ष बंशीलाल लहरपुरे, रामप्रसाद लहरपुरे, जसवंत लोखंडे, सुखदेव जीतपुरे, प्रभुदयाल भरतपुरे, कृष्णा लहरपुरे, जगदीश जीतपुरे, पूरण उदयपुरे, शिवदीन टेकपुरे, धनराज लहरपुरे, नारायण जीतपुरे, विनोद पिपरोले, जीतू साहू, विनय जीतपुरे, दुर्गेश आजाद, प्रकाश जीतपुरे, योगेश लहरपुरे, दिनेश आजाद सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक में समाज के उत्थान और आर्थिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि विवाह समारोह सादगीपूर्ण तरीके से किए जाएं और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा मृत्यु भोज समाप्त करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे समाज में आर्थिक बोझ कम होगा और कुरीतियों का अंत होगा।

कैलाश आजाद को क्षेत्रीय श्रीबाथरी साहू समाज आठनेर सेक्टर का अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के सभी गणमान्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाज ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में समाज उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button