Indefinite Strike : राजस्व अधिकारियों की बेमुद्दत हड़ताल से तहसीलों में कामकाज होगा ठप

जबलपुर में तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर करने से नाराजगी

Indefinite Strike Of Revenue Officers: राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएलआर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में गुरुवार से तहसीलों में जबकि नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन के कार्य खासे प्रभावित होंगे।राजस्व न्यायालयों में भी कामकाज नहीं हो पाएगा। जबलपुर में तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर करने से नाराज होकर संघ ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

बैतूल जिले की सभी तहसीलों के 22 अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो जाएंगे। बैतूल में संघ के जिलाध्यक्ष तहसीलदार प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों ने अपर कलेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर अपनी हड़ताल के संबंध में सूचना दे दी है।

सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि विधि द्वारा स्थापित तथ्यों के विपरीत जाकर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कराई गई एफआईआर अपास्त कर शासन के परिपत्रों अनुकूल कार्य किया जाए। कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी की कार्यवाही अनुचित होने के कारण विधिसम्मत कार्यवाही की जाए।

राजस्व अधिकारी संघ भू-राजस्व संहिता में संशोधन कर वसीयत का नामांतरण प्रोवेट के उपरांत करने की व्यवस्था होने तक वसीयत आधार पर नामांतरण शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार नहीं कर सकेंगे।राजस्व अधिकारी संघ ने कहा कि जब तक शासन जबलपुर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किए गए विधि विपरीत कार्यवाही पर ठोस निर्णय नहीं लेता है तब तक प्रदेश में समस्त राजस्व अधिकारी हडताल पर रहेंगे। राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व न्यायालय के काम प्रभावित होंगे। जबकि नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन के कार्य प्रभावित हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button