mother and father worship day: 14 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मातृ पितृ पूजन दिवस

शैक्षणिक संस्थाओं सहित घर-घर में पूजे जाएंगे माता-पिता, भारत भारती आवासीय विद्यालय में होगा मुख्य आयोजन


बैतूल। भारत भारती आवासीय विद्यालय में आज शुक्रवार 14 फरवरी को प्रात: 9 बजे मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य कार्यक्रम प्रांत सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, बुधपाल सिंह ठाकुर, राजीव रंजन झा एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक राजेश मदान के मुख्य आतिथ्य व आवासीय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र परसाई की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर भाव जगाने व विद्यार्थियों को पाश्चात्य की कुसंस्कृति के वेलेंटाइन डे से बचाकर ओजस्वी, तेजस्वी, संयमी व सुसंस्कारी बनाने के साथ विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता मे स्नेहमय सामंजस्य स्थापित करने के पवित्र उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष 14 फरवरी को जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं सहित घर–घर में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया जाता है।
समिति संरक्षक श्री मदान ने बताया कि इस वर्ष भी समिति द्वारा पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से जिले के कई विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम निरंतर जारी है और यह पूरे फरवरी माह तक संचालित किए जाएगें। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों एवं पालकों को आयोजित कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने के अलावा आज अपने-अपने घरों में माता-पिता का भाव पूर्वक आदर पूजन कर इस दिवस को हर्षोल्लास से मनाने और अपने माता-पिता के पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया में भी साझा करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button