Revenue officials called off their strike: राजस्व अधिकारियों ने खत्म की हड़ताल

मंत्री के बयान के विरोध में लिया था तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश


बैतूल। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ द्वारा तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के बाद 15 जनवरी को हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल राजस्व मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में की गई थी, जिसने पूरे संवर्ग को आहत किया था।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सकारात्मक संवाद के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन किसी भी अधिकारी का सार्वजनिक मंच पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन दिन तक चले इस सामूहिक अवकाश के दौरान अधिकारी शासकीय वाट्सअप ग्रुप से हट गए थे और किसी भी सरकारी कार्य में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, हड़ताल के दौरान भी उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी केवल मंत्री के बयान को लेकर थी, सरकार की योजनाओं और आम जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। हड़ताल खत्म होने के बाद अब सभी अधिकारी फिर से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता और सरकार की योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए संवर्ग ने अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button