स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने सीखे स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श

बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैतूल ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जे. एच. कॉलेज के विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण और संगोष्ठी का आयोजन किया। नगर मंत्री अनुराग यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष अशोक रघुवंशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व में गौरवान्वित किया। उन्होंने उस समय भारतीय वेदांत और दर्शन का प्रचार-प्रसार किया, जब पश्चिमी देशों की नजरों में भारत असभ्य देश माना जाता था। स्वामी विवेकानंद ने अध्यात्मवाद के माध्यम से भारत का मस्तक विदेशों में ऊंचा किया।
अभाविप के पूर्व जिला संयोजक सुनील पवार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और शिक्षा करोड़ों युवाओं को प्रेरित करते हैं। नगर मंत्री अनुराग यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से सीख लेकर राष्ट्र और समाज हित में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पांसे, नगर सहमंत्री मयंक गोरले, नगर सोशल मीडिया प्रमुख लक्की खातरकर, नगर खेलो भारत प्रमुख शेख साहिल, जे. एच. कॉलेज अध्यक्ष सेम भाटिया, मंत्री सलोनी मालवीय, रोहित उईके, अंकित वटके, गब्बर बारस्कर, करीना उईके, रूमान अली, शिवम हरसुले, अजय हरसूले, सोहन धुर्वे, जितेंद्र हनोते, नवल, प्रियंशुल यादव, चंद्रप्रकाश, वैशाली कंगाले, प्रियंका धुर्वे, रोशनी बारस्कर, प्रीति धोते, मोनिका पांसे, प्रवीण दहिकर, यशराज साहू, यश बोड़खे और अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।




