Block Congress Committee: अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
अमित शाह के बयान पर दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों में रोष

बैतूल। चिचोली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग करते हुए तहसीलदार चिचोली के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम, और पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और गृहमंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संसद सत्र के दौरान संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को अपमानजनक बताया गया। कांग्रेसजनों का कहना है कि इस अपमान से पूरे देश के दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पेंद्राम, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती इंदिराबाई बड़ौदे, कालूराम पंडाग्रे, डॉ. कमलेश सोनी, रमेश मालवीय, सुधीर जैसवाल, राहुल पटेल, कमल सेठ, बटनू पटेल, सोनू जायसवाल, सोमू दीपक बारस्कर, आशीष सोनी, सुभाष करछले, शिवम आर्य, संजय पटेल, संगीता धुर्वे, ऋषि सरयाम, हर्ष भुसारी, श्याम, सुरेंद्र सोलंकी, दिलीप वकील, सुरेश आर्य, पार्षद प्रवीण नागले, राजेश शेषकर, गोलू विश्वकर्मा, दीपक शेषकर, लाल बहादुर उइके, रामरति विश्वकर्मा, सोबू पंडोले, चंचल आर्य, इदरीश खान, कमलेश आर्य, रोहित आर्य, सैम आर्य, रूपेश आर्य, घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रवक्ता अनूप चौधरी, राज आर्य, राजू पंडाग्रे आदि उपस्थित रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में सम्मान दिया जाता है, और उनकी आलोचना करना गृहमंत्री की कुठित मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेसजनों ने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के मसीहा हैं। उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना असहनीय है। कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की।




