Election of Chicholi Teachers’ Union concluded-चिचोली शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न- गोकुल झरबड़े बने ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष भुसारी बने तहसील अध्यक्ष
सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की देखरेख में पूरी हुई प्रक्रिया

चिचोली। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चिचोली का निर्वाचन ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें जिले से आए निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप वरवड़े, अशोक बोरखड़े और अनिल दीक्षित की देखरेख में मतदान और आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन हुआ।
राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सचिन राय ने निर्वाचन की प्रक्रिया को नेतृत्व प्रदान किया। इसमें गोकुल झरबड़े को ब्लॉक अध्यक्ष और आशीष भुसारी को तहसील अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में राजेंद्र कटारे, अतुल आर्य, पुरानी पेंशन अध्यक्ष अरविंद तायवाड़े, संतोष यादव, मुकेश मासोदकर, अरविंद आर्य, मनीष आर्य, शंकर कहार, नितिन डोंगरे, शैलेंद्र सोनी, संदीप राठौर, महेंद्र बोस, विनोद आर्य, प्रदीप सरोने, आसिफ खान, कमलेश कुमरे, अनिल गोस्वामी और हरिराम उइके, बाली सरोने, मुकेश राठौर, मनाली कुशवाहा, सुखचंद धुर्वे, योगेश सूर्यवंशी, अजीत आर्य, चतुर्वेदी सर, वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।




