heart attack : परीक्षा केंद्र में शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

परीक्षा केंद्र में शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

घटना से शिक्षक और विद्यार्थी सदमे में

दसवीं बोर्ड परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक की बुधवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। अटैक के पूर्व शिक्षक ने प्रिंसिपल को फोन किया और हैलो बोलते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे प्रश्न पत्र हल कर रहे विद्यार्थियों के बीच खलबली मच गई। इसके बाद तत्काल स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी सदमे में है।

MP BUDGET 2023: प्रदेश में उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रथम आने पर छात्राओं को मिलेगी ई स्कूटीयह पढ़े

जानकारी के मुताबिक यह मामला मध्य प्रदेश के पिपरिया कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल का है। कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक मुकेश 1 मार्च से शुरू हुई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। दर्द जब हद से ज्यादा होने लगा, तो उन्होंने प्रिंसिपल को बताने कॉल किया। प्रिंसिपल के कॉल रिसीव करने के बाद हैलो कहते ही वें एग्जाम सेंटर में बेहोश हो गए। शिक्षक मुकेश को अन्य शिक्षक साथी और कर्मचारी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया और मेजर अटैक आने की संभावना जताई। प्राचार्य ने बताया मुकेश का कॉल आया था और उन्होंने सिर्फ फोन पर हैलो बोला और फोन कट गया। उल्लेखनीय है कि 1 मार्च से बोर्ड परीक्षा एमपी में शुरू हुई है। पहले दिन 10 वीं कक्षा का हिंदी का प्रश्न पत्र हुआ। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक होगी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button