Village festival: ग्राम खेड़ली बाजार में हुआ ग्राम उत्सव का भव्य आयोजन, ग्रामीण परिवेश को किया जीवंत
ग्रामीण परिवेश की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र

महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी और रामजी की झांकी ने मोहा मन
ग्राम खेड़ली बाजार में हुआ ग्राम उत्सव का भव्य आयोजन, ग्रामीण परिवेश को किया जीवंत
भोपाल और बैतूल के गणमान्य नागरिकों ने बढ़ाया ग्राम उत्सव का मान
विद्या भारती की प्रेरणा से हुआ ग्राम उत्सव का भव्य आयोजन
बैतूल। ग्राम खेड़ली बाजार में शनिवार 28 दिसंबर को विद्या भारती की योजना के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य ग्राम उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देना और बच्चों के माध्यम से ऐतिहासिक परंपराओं का प्रदर्शन करना था।
कार्यक्रम में भोपाल से प्रांतीय अधिकारी गोपाल शर्मा, बैतूल से बालाराम साहू, श्री बत्रा, और जिला प्रमुख देवी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। गांव के गणमान्य नागरिकों में कवि दीपक साहू सरस, अतुल पारखे, सरपंच यदुराज सिंह रघुवंशी, राहुल साहू, रहेंद्र बिहारिया, ललित साहू, दिनेश नायक, मोहन साहू, कृष्ण करोले, शुभम साहू, महेश डांगे और बलवंत पाटणकर, नरेंद्र सूर्यवंशी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। ग्राम उत्सव को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य परिवार और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने दिव्य झांकी निकाली, जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, भगवान राम और श्रीकृष्ण की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों की साज-सज्जा इतनी मनमोहक थी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का संचालन कवि दीपक साहू सरस ने अपने अनोखे अंदाज में किया। इस अवसर पर स्थानीय और बाहरी अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और झांकियों की प्रशंसा की। आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया। ग्राम उत्सव ने ग्रामीणों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया। पूरे आयोजन ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी आयोजन को सफल बनाया जा सकता है।




