Betul news: मेहरा समाज समिति ने संविधान दिवस पर निकाला विशाल जुलूस, बैतूल विधायक ने तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह

बाबा साहब को दी श्रद्धांजल, संविधान की प्रति देकर अतिथियों का किया सम्मान


बैतूल। संविधान दिवस पर मेहरा समाज समिति द्वारा केसर बाग में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रतियां भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमला-सारनी विधायक योगेश पंडाग्रे, विशिष्ट अतिथि बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, बैतूल एसपी निश्चल झरिया, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश वट और कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर सुरजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया, संतू सूर्यवंशी, बृजेश वट और अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने अपने संबोधन में कहा, तक हम शिक्षा के स्तर को नहीं सुधारेंगे, तब तक हमें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष संतू सूर्यवंशी और जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रभान बडौड़े के नेतृत्व में 26 नवंबर को बैतूल के नेहरू पार्क चौक पर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इसके बाद एक विशाल जुलूस निकाला गया जो बस स्टैंड चौक, कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित संविधान चौक होते हुए केसर बाग पहुंचा, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बम्हनिया, प्रोफेसर संगीता बामने, कंचन सूर्यवंशी, राजकुमारी बामने, अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष अशोक नागले, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बेले, अनुशासन समिति के नोडल अधिकारी जी.सी. पुर्वे, शिशा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गंगाराम घुडाले, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बिसोने, प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले, जिला मुख्य संरक्षक चंद्रकिशोर बेले, जिला सचिव जगदीश कोगे, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, जिला महामंत्री रंजीत बेले, जिला उपाध्यक्ष विमल बचले, महेश बामने, महेश बेले, रम्मू बेले, डॉ.भूतासिंह बडौदे, विकास बिसोने, मुकेश पंडोले, जिला मंत्री संदीप सूर्यवंशी, तारेंद्र बचले, अशोक कुमार बचले, चम्पालाल बडौदे, आकाश कुदारे, एडीओ जे.पी. कुदारे, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले, लखन नागले, रमेश उपराले, अजय सोने, शंकर चवरिया, सुखदेव बामने, रोशन सूर्यवंशी, लल्लू बामने, हरेंद्र उपराले, हलसेन नागले और अजय बचले मौजूद रहे।
भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष चोलाराम ऑठोले, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव पाटिल, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र उपराले, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू बामने, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष हलसेन नागले, आमला ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले, पट्टन ब्लॉक अध्यक्ष दौलत बिहारे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिलाध्यक्ष ने किया अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में संतू सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले से आई मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं और समाजबंधुओं ने इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button