Trial on 13 November: सीनियर महिला कबड्डी के लिए ट्रायल 13 नवंबर को

बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य अंतर जिला सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन जबलपुर अमोच्योर कबड्डी फेडरेशन द्वारा 22 नवंबर से किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला कबड्डी संघ बैतूल द्वारा टीम के लिए ट्रायल 13 नवंबर को जे. एच .कॉलेज में शाम 4 बजे से किया जाएगा। कबड्डी संघ के सचिव नितेश राजपूत ने बताया ट्रायल में शामिल होने के लिए महिला कबड्डी को एकेएफआई से कराए गए पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके साथ अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो, महिला खिलाड़ी का बॉडी वेट 75 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। बैतूल कबड्डी संघ समस्त महिला कबड्डी खिलाड़ियों से आग्रह करता है कि अधिक संख्या में ट्रायल में उपस्थित होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें और अपनी जगह बैतूल कबड्डी टीम में सुनिश्चित करें।




