Amudha session: बैतूल की 12 वीराएं दुबई में महावीर इंटरनेशनल के अमुधा अधिवेशन में करेंगी प्रतिनिधित्व

महावीर इंटरनेशनल का ऐतिहासिक अमुधा अधिवेशन दुबई में, 130 वीराएं देशभर से पहुंचेंगी

बैतूल। महावीर इंटरनेशनल अपने 50वें वर्ष, जिसे गोल्डन जुबली सेवा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत देशभर के सभी केंद्रों द्वारा विशेष सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष अमुधा अधिवेशन दुबई में आयोजित होने जा रहा है। यह अधिवेशन संस्था का प्रचार-प्रसार करने और सेवा तथा सामाजिक समरसता के साझा दृष्टिकोण के तहत दिलों और विचारों को जोड़ने का एक स्वर्णिम अवसर बनेगा।

अधिवेशन में देशभर से 130 वीराएं हिस्सा लेंगी और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की प्रत्यक्षदर्शी बनेंगी। दुबई में आयोजित हो रहे इस अमुधा अधिवेशन के माध्यम से संस्था दुबई में रहने वाले समाजसेवियों और व्यक्तियों के लिए एक सेतु का कार्य करेगी। यह उन्हें भारत के प्रति अपनी सेवा और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। संस्था की योजना है कि इस पहल से एक वर्चुअल केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे वैश्विक साझेदारों को जोड़कर मानवीय सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जा सके और जरूरतमंद समुदायों के सशक्तिकरण में योगदान किया जा सके। इस अधिवेशन में बैतूल के संकल्प केंद्र की 12 वीराएं भी दुबई जाकर प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी तारतम्य में संकल्प केंद्र की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी वीराओं ने दुबई जाने वाली वीराओं को शुभकामनाएं और उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही अनुजा टीम की ओर से दुबई जाने वाली वीराओं को उपहारों और गिफ्ट हैम्पर्स दिए गए। दुबई कार्यक्रम में शामिल होने वाली बैतूल की प्रमुख वीराएं वीरा सरला तातेड़, वीरा हंसा शाह, वीरा पूनम मेहता, वीरा आरती पगारिया, वीरा मंगला गोठी, वीरा साधना गोठी, वीरा विजया लुहाड़िया, वीरा प्रतिभा लुहाड़िया, वीरा राजुल शाह, वीरा खुशबू शाह, वीरा मीनाक्षी शुक्ला, और वीरा मानषी शुक्ला शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button