Betul news: शिवराय हिंदू सेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया भव्य अनावरण
भडूस बाजार चौक में पर हुआ ऐतिहासिक आयोजन

बैतूल। वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण शिवराय हिंदू सेना के नेतृत्व में भडुस के बाजार चौक में भव्य आयोजन के साथ किया गया। यह आयोजन 3 अक्टूबर को शाम 7 बजे सम्पन्न हुआ, जिसमें त्रविंद्र कुंभारे ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिमा का अनावरण किया। शिवराय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण बोटोले के नेतृत्व में यह समारोह हुआ, जिसमें शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और सम्मान के साथ जनसमूह ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिवराय हिंदू सेना के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष हेमंत पवार, जिला सचिव गोपाल शिपिंकर, जिला मंत्री रोहित शिंदे, जिला कार्यकर्ता अध्यक्ष काजू मंदरे, वरिष्ठ सहयोगी रामप्रसाद मुद्गल, नगर अध्यक्ष ऋषभ बोटोले, नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंपी, सूरज, दीपक ढूढे, निलेश, नितेश, दुर्गेश, भावेश और मयंक महादेव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
शिवराय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण बोटोले ने इस मौके पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने वीरता, साहस और न्यायप्रियता के आदर्श प्रस्तुत किए, जो आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस प्रतिमा का अनावरण शिवाजी महाराज के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। मुख्य अतिथि त्रविंद्र कुंभारे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना की और भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन और आदर्श हमें संघर्ष और त्याग की प्रेरणा देते हैं। भडूस के बाजार चौक में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शिवराय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर विशेष तैयारी की थी। इस मौके पर हेमंत पवार ने भी शिवाजी महाराज के आदर्शों पर बोलते हुए कहा कि महाराज का जीवन हमें एकजुट होकर समाज और धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। वहीं, गोपाल शिपिंकर और रोहित शिंदे ने भी अपने विचार रखे और शिवाजी महाराज की महत्ता को रेखांकित किया। इस आयोजन में शिवराय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख भूमिका निभाई। जिला कार्यकर्ता अध्यक्ष काजू मंदरे, नगर अध्यक्ष ऋषभ बोटोले, नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंपी और अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। सूरज, दीपक ढूढे, निलेश, नितेश, दुर्गेश, भावेश और मयंक महादेव सहित सभी ने प्रतिमा अनावरण समारोह में अपनी भागीदारी दी और आयोजन को यादगार बनाया।




