Earthquake 2024 : महाराष्ट्र के अमरावती में भूकंप का तेज झटका, एमपी के बैतूल जिले में भी महसूस किया कंपन्न

Earthquake 2024 : सोमवार को दोपहर में महाराष्ट्र में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। घरों में बर्तन हिल गए और लोगों को भी तेज कंपन्न महसूस हुआ। महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भी लोगों को कंपन्न महसूस हुआ है।

सबसे अधिक कंपन्न महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित भैंसदेही तहसील के नगर एवं गांवों में लोगों को महसूस हुआ। कुछ देर के लिए लोग समझ ही नहीं पाए लेकिन जब अधिकांश लोगों को इसका अहसास हुआ तब सभी को भूकंप का पता लगा। बैतूल जिले के भैंसदेही, बैतूल, बैतूलबाजार, आमला समेत अन्य जगह से लोगों ने बताया है कि उन्हें दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्का कंपन्न महसूस हुआ था।

अमरावती जिले के सुनील कुमार ने बताया कि अमरावती में भूकंप का झटका आया था। घरों के बर्तन भी हिल गए और कई जगह तो छत पर लगे पंखे अपने आप कंपन्न के कारण हिलने लगे थे।हालांकि झटके के कारण कहीं से भी कोई जान-माल के नुकसान की कोई खबर अब तक नहीं मिली है।

भैंसदेही के एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने मीडिया को बताया है कि करीब 3 से 4 सेकेंड का कंपन महसूस किया गया है। इससे कोई नुकसान की कोई सूचना नहीं है।बैतूल के एसपी निश्चल झरिया ने बताया कि वे कंट्रोल रूम में बैठक ले रहे हैं। बैठक के दौरान ही कुछ लोगो ने कंपन महसूस करने की जानकारी दी है। बैतूल के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मीडिया को बताया है कि उन्हें भी लोगों से सूचनाएं मिल रही हैं कि कंपन महसूस हुआ है। जिले के सभी क्षेत्रों से जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button