Crime News : आशिक और इरशाद ने बैतूल से खरीदीं पिस्टल और कारतूस, बेचने जा रहे थे तो पुलिस ने दबोचा

Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में अवैध रूप से देशी पिस्टल बेचने का कारोबार हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दो बदमाशों को दो पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बैतूल से ही पिस्टल और कारतूस खरीदे थे और इन्हें अन्य स्थान पर बेचने के लिए जा रहे थे।पुलिस अब पिस्टल बेचने वालों का पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25/09/2024 की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि रैन बसेरा चौक और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी गंज में दो अलग-अलग व्यक्तियों के पास अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस हैं, और वे इन हथियारों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना गंज पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर रेड कार्यवाही की।

इस कार्यवाही में, आरोपी आशिक़ उर्फ गोलू शाह, पिता बब्बु शाह, उम्र 33 साल, निवासी आजाद वार्ड बैतूल, के कब्जे से एक देशी पिस्टल जिसमें मैग्जीन लगी हुई थी, और एक जिंदा कारतूस गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी इरशाद उर्फ चीनी, पिता मुन्न्ब्बर खान, उम्र 38 साल, निवासी गोविंद कॉलोनी आमला, के कब्जे से एक सिल्वर रंग की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 346/24 एवं 347/24, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 111 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

विवेचना के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त पिस्टल और जिंदा कारतूस बैतूल शहर से ही खरीदे गए थे और वे इन हथियारों को बेचने के लिए बाहर जा रहे थे। पुलिस अब उन अन्य तस्करों की तलाश कर रही है जिन्होंने आरोपियों को ये अवैध हथियार बेचे थे, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button