Mandi Bhav Today : चना के दाम तीन दिन में 400 रुपये गिरे, किसान हो रहे हताश

Mandi Bhav Today : मध्यप्रदेश की बैतूल कृषि उपज मंडी में चना की आवक बढ़ते ही दाम में अचानक भारी गिरावट आ गई। इस सप्ताह की शुरूआत होते ही सोमवार को बैतूल की मंडी में चना ऊंचे में 7300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका था।

तीन दिन बाद गुरुवार को मंडी में चना की आवक बढ़ गई लेकिन इसके दाम लुढ़कर 6900 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए। दाम गिरने से चना की खेती करने वाले किसान हताश नजर आ रहे हैं।

सोमवार को बैतूल की मंडी में चना की आवक 171 बोरा की थी और उसकी नीलामी अधिकतम 7300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई थी। गुरुवार को मंडी में 122 बोरा चना की आवक तो हुई लेकिन व्यापारियों ने इसकी खरीदी अधिकतम 6900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही की है।

मंडी में आवक और भाव की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button