भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस आज, बैतूल में होगा जिला स्तरीय समारोह

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की जिला इकाई आज गुरुवार 23 जुलाई को संगठन का 72वां स्थापना दिवस मनाएगी। जिला स्तरीय समारोह दोपहर 12:30 बजे स्थानीय बिजली कर्मचारी महासंघ कार्यालय में आयोजित होगा। भारतीय मजदूर संघ, जिसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई थी, देश के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में शामिल है और हर वर्ष स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाता है।

जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड़ ने बताया कि इस वर्ष के स्थापना दिवस समारोह में संगठन की विचारधारा और श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर मंथन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने संबद्ध सभी महासंघों और यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button