Betul news: गंज मोक्षधाम में दिवंगत शांति देवी की पुण्य स्मृति में गुजरे परिवार ने भेंट की स्टील आलमारी

बैतूल। गंज मोक्षधाम में दिवंगत शांति देवी की पुण्य स्मृति को सजीव रखने के लिए गुजरे परिवार ने एक महत्वपूर्ण योगदान किया। परिवार ने मोक्षधाम में अस्थि कलश रखने हेतु एक स्टील आलमारी (बॉक्स) सप्रेम भेंट की। इस मौके पर धनराज गुजरे, प्रेमराज गुजरे, कृष्णराज गुजरे, प्रमोद गुजरे, डॉ. आनंद चंदेलकर, और श्रीमती आशा चंदेलकर मौजूद थे। गंज मोक्षधाम समिति के सदस्यों ने गुजरे परिवार के इस नेक कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के दीपक साहू ने बताया कि सभी के सहयोग से मोक्षधाम की व्यवस्था बड़े ही सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने गुजरे परिवार के इस योगदान को मोक्षधाम के विकास और सुविधा के लिए एक सराहनीय कदम बताया। समिति का कहना है कि ऐसे योगदानों से मोक्षधाम में आने वाले लोगों को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे यहां की व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी।




