Health camp organized : आयुष ग्राम हिवरखेड़ी में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बैतूल। आयुष ग्राम हिवरखेड़ी में आज बुधवार 28 अगस्त को आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आयुक्त संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार और जिला आयुष अधिकारी बैतूल, डॉ. योगेश चौकीकर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. विजय तांडिलकर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पाढर होंगे। शिविर में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। डॉ.योगेश चौकीकर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में शामिल होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button