Crime News : फ़ेसबुक पर सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पंकज अतुलकर को किया गिरफ्तार

BETUL Crime NEWS :  भीमसेना के अध्यक्ष पंकज अतुलकर द्वारा पांच अगस्त को स्वयं की फेसबुक आईडी पर सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश महोदय को जान से मारने की धमकी देकर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगो भड़काने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया फ़ेसबुक पर पोस्ट की गई । जिस पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 196(1)351(3) BNS 66 IT ACT का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।

विवेचना दौरान आरोपी पंकज अतुलकर कि तलाश पतारसी की गई।  आरोपी पंकज पिता भिखारीलाल अतुलकर उम्र 34 साल निवासी लिंक रोड बैतूल को आज दिनांक 06/08/24 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के क़ब्ज़े से उसका मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया।  आरोपी पंकज अतुलकर को माननीय सीजेएम न्यायालय पेश किया गया।

जहां से उसे जेल भेजने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया,सउनि किषोरीलाल सल्लाम, प्रआर हितुलाल, आर मंतराम, आर अनिरूध्द, आर मनोज एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button